लोडर ने ई-रिक्शा को मारी जोरदार टक्कर, किशोरी की दर्दनाक मौत

41334

डलमऊ, रायबरेली। डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के डलमऊ रायबरेली रोड बाबा का पुरवा के पास ई रिक्शा को सामने से आ रहा लोडर यू पी 33 BT 0108 साइड से टक्कर मार दी जिससे ई रिक्शा पर बैठी अमर बहादुर निवासी अशरिहावा मजरे जगतपुर बड़दरा थाना डलमऊ की उम्र लगभग 16 वर्षीय पुत्री अंकिता गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल किशोरी को आस पास के राहगीरों ने आनन फानन सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र डलमऊ पहुंचाया जहां उपस्थित डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

किशोरी की मौत की सूचना जब इसके परिजनों को मिली तो परिजनों में अफरा तफरी मच गई वही डलमऊ कोतवाली प्रभारी ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है लोडर पकड़ लिया गया है तहरीर मिलने पर जांच कर कार्यवाही की जाएगी।

  • विमल मोर्या
👁 41.3K views
41.3K views
Click