वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के द्वारा स्टार 2020 से सम्मानित किए गए विनय सिंह

15366

उत्तरप्रदेश डेस्क –वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स लंदन के द्वारा स्टार 2020 सर्टिफिकेट से विनय सिंह को सम्मानित किया गया व स्टार 2020 डायरेक्टरी एडिशन मैं भी लिखा गया। विनय सिंह जो कि चैरी एनिमल वेलफेयर के मेंबर व  फाउंडर है,जो कि श्रीमती किरन सिंह स्मृति गौशाला रायबरेली की सहयोगी संस्था है।सयुंक्त संस्था व सदस्यों के सहयोग से विनय सिंह के द्वारा कोविद 19 के समय 24*7 रोड पर गम्भीर रुप से घायल पड़े बेजुबानो को अपने रायबरेली जिले के पहले एक्सीडेंटल जीव आश्रय मैं ले जाकर निशुल्क इलाज अनुभवी डॉक्टर के द्वारा किया जाता है व ठीक होने पर वही परिसर मैं बने किरन गौशाला मैं शिफ्ट किया।इसके साथ ही जरूरतमंद गरीबो को दूध व राशन भी पहुँचाया।इस अवार्ड से सम्मानित होने के उपलक्ष्य में अनुज मौर्य व संस्था से जुड़े संजय,डॉली,यासीन,अनस,विवेक, शिवराज,शिवांश,प्रतीक,राहुल, कृष्णा,कमल शंकर,शैलेन्द्र,अभय आदि सभी ने प्रसन्नता व्यक्त किया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 15.4K views
15.4K views
Click