विद्युत विभाग ने चेकिंग अभियान चलाकर 32 उपभोक्ताओं के काटे कनेक्शन

26509

महोबा , जैतपुर विकास खंड के आरी गांव में सोमवार को विद्युत कैंप का आयोजन अवर अभियंता अमित कुमार पांडेय के नेतृत्व में किया गया। कैंप में उपभोक्ताओं ने अपना अपना बकाया बिल जमा करके एक मुश्त जमा योजना का लाभ लिया। अवर अभियंता अमित कुमार पांडेय ने बताया कैंप में उपभोक्ताओं से 1 लाख 53 हजार 425 रुपए वसूले गए। विद्युत टीम द्वारा गांव में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग के दौरान बिल न जमा करने वाले 32 उपभोगताओं के विद्युत कनेक्शन काटे गए। इस मौके पर टीजीटू दौलत राम,लाइनमैन प्रहलाद यादव,महेंद्र कुमार, सतीश, मीटर रीडर संजय आदि मौजूद रहे।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 26.5K views
26.5K views
Click