विद्युत विभाग में दर्ज कराएं अपना मोबाइल नंबर… मिलेगा हर अपडेट

25781

रिपोर्ट – दुर्गेश सिंह

रायबरेली -अधिशाषी अभियंता विद्युत वितरण खंड प्रथम ने बताया है कि जो भी ग्राहक अपना मोबाइल नंबर अपडेट नहीं किए हैं वह जल्द से जल्द मोबाइल नंबर को अपडेट कर दें जिससे आपके बिल के बकाया भुगतान/ बिजली संबंधित कटौती के कारण पता चल जाये और यह सुनिश्चित हो जाये कि आप के विद्युत आपूर्ति कब तक सामान्य होगी। उन्होंने बताया इसके लिए विद्युत बिलिंग काउंटर पर जा कर अथवा मीटर रीडर( बिल बनाने वाला व्यक्ति जो आपके घर आता है) उसके जरिए अपना नंबर अपडेट करा सकते हैं। विद्युत विभाग लगातार प्रयास कर रहा है कि ग्राहकों तक निर्बाध विद्युत आपूर्ति पहुंचती रहे तथा समय-समय पर विद्युत कटौती की भी जानकारी उन तक पहुंचे।

👁 25.8K views
25.8K views
Click