विभिन्न धाराओं में वांछित चल रहे अभियुक्त को पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

26443

महोबा , पुलिस अधीक्षक अपर्णा गुप्ता के निर्देशन में जनपद में अपराध की रोकथाम एवं अपराधिक घटनाओं को कारित करने वाले अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान में गुरुवार को अपर पुलिस अधीक्षक सत्यम व क्षेत्राधिकारी नगर दीपक दुबे के निकट पर्यवेक्षण में दुर्ग विजय सिंह, प्रभारी निरीक्षक थाना कोतवाली द्वारा गठित की गई उ0नि0 मनोज कुमार तिवारी द्वारा तलाश वाँछित, वारण्टी, चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति, वाहन से दो वारण्टी अभियुक्त प्रेमलाल पुत्र दयाराम ढ़ीमर उम्र 35 वर्ष निवासी ग्राम बीजानगर थाना कोतवाली नगर को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के द्वारा जारी गैर जमानतीय वारण्ट सम्बधित धारा 27, 29, 50, 51, 52 वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में ग्राम बीजानगर से गिरफ्तार किया गया तथा नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही कर वारंटी अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश करने हेतु भेजा गया।

रिपोर्ट- राकेश कुमार अग्रवाल

👁 26.4K views
26.4K views
Click