विवाहिता का फंदे से लटका मिला शव

39989

अयोध्या। जनपद के खण्डासा थाना क्षेत्र के रामनगर अमावासूफी गांव में शुक्रवार को एक विवाहिता का घर के अंदर कमरे में फंदे से लटकता हुआ शव मिला है।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मनसा उम्र 30 वर्ष पत्नी सुग्रीव कुमार अपनी सास व दो छोटे बच्चों के साथ घर पर रहती थी। उनके पति व देवर रोजीरोटी के सिलसिले से लुधियाना मे रहते हैं।

शुक्रवार सुबह दोपहर में एक पड़ोसी सामान मांगने के लिए घर आया तो दरवाजा अंदर से बंद था काफी आवाज देने के बाद भी दरवाजा न खुलने पर पुलिस को सूचना दी गई। खंडासा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थानाध्यक्ष खंडासा मनोज कुमार यादव ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 40K views
40K views
Click