विश्व पर्यावरण दिवस पर समर्थ परियोजना द्वारा वृक्षारोपण किया गया

24993

रायबरेली-विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सबला समर्थ परियोजना द्वारा 8 ग्राम सभा में किशोरी व महिलाओं के साथ वृक्षारोपण किया सर्वप्रथम ग्राम सभा शोरा में कोरियन पूर्व में किशोरियों के द्वारा पौधा लगाया गया व उसकी देखरेख के लिए भी शपथ ली गई ग्राम सभा मुबारकपुर में महिलाओं द्वारा पौधारोपण किया गया ग्राम सभा गुल्लूपुर में महिलाओं द्वारा पौधा लगाया गया व मोहम्मद मऊ में किशोरियों व महिलाओं द्वारा पौधा लगाया गया साथ ही गोष्टी कर पर्यावरण दिवस की उपयोगिता पर चर्चा की गई कि यदि हम अपने बच्चों के जन्म दिवस पर ही एक पौधा लगाएंगे तो अनेक पौधे लग जाएंगे जिससे हमारा पर्यावरण भी सुधरेगा समय पर बारिश होगी तभी हम अपने खेतों में अनाज उगा सकेंगे यदि ऐसा नहीं होगा तो धीरे-धीरे जलवायु परिवर्तन होता जाएगा और हम इसकी मार सहेंगे खेती पर भी इसका बुरा असर पड़ेगा और स्वास्थ्य भी सही नहीं रहेगा सब लोगों ने इन चर्चाओं के साथ यह निश्चित किया कि हम यथा संभव पेड़ लगाएंगे जिससे हमारे आने वाले समय में फिर से हरियाली छाएगी पूरे कार्यक्रम के दौरान समर्थ की टीम ने तो योगदान दिया साथ ही परिवार परामर्श केंद्र के लोगों ने भी अपना विशेष सहयोग दिया किशोरियों व महिलाओं में बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लिया।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 25K views
25K views
Click