मकर संक्रांति पर ठंड से बचने के लिए वृद्ध महिलाओं को बांटी गईं रजाइयां

20133

रायबरेली। क्षेत्र के मऊ गर्वी में वृद्ध विधवा महिलाओं को मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर ठंड से निजात दिलाने के लिए रजाईयां बांटी बांटी गई।

वितरण कार्यक्रम का आयोजन क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिनिधि ओमप्रकाश सिंह की अगुवाई में किया गया। इस दौरान मौजूद बुजुर्ग विधवाओं ने सराहना करते हुए कहा कि हम असहायों की मदद के लिए बढ़े हाथों को ईश्वर और मजबूत करे।

इस मौके पर समाजसेवी वीरेंद्र सिंह उर्फ भुल्लुर, मनोज पाण्डेय, श्याम भवन सिंह, राजकुमार सिंह मोगा, संत बक्स सिंह, सोनू शुक्ला, लवकुश, अफरोज आदि लोग मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 20.1K views
20.1K views
Click