समस्याओं के निराकरण को लेकर व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

21564

महराजगंज, रायबरेली। सब्जी मंडी में जलभराव को लेकर हलोर व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल की अगुवाई में आधा दर्जन व्यापारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन देकर समस्या से निजात दिलाने की मांग की है। जलभराव की समस्या से निजात न मिलने की दशा में व्यापार मंडल ने आंदोलन की चेतावनी दी है।

शुक्रवार को हलोर उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के अध्यक्ष प्रदीप पटेल की अगुवाई में तहसील पहुंचे व्यापारियों के प्रतिनिधि मंडल ने उपजिलाधिकारी रजित राम गुप्ता से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में व्यापारियों ने हलोर स्थित सब्जी मंडी स्थल पर जलभराव होने की वजह से आने जाने के लिए लगी इंटरलाकिंग डूबी होने से काई जमी होने की वजह से आवागमन में असुविधा हो रही है। जिससे व्यापार प्रभावित हो रहा है। ज्ञापन में जलभराव की समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है। साथ ही समस्या से निजात न मिलने पर व्यापारियों ने आंदोलन की चेतावनी भी दी है।

उपजिलाधिकारी ने स्थलीय निरीक्षण करा समस्या से निजात दिलाने का आश्वासन व्यापारियों को दिया है। मौके पर दिवाकर पटेल, सूर्य नारायण शुक्ला, राहुल,राम स्वरूप, बैजनाथ व मो हुसैन सहित अन्य व्यापारी व पदाधिकारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 21.6K views
21.6K views
Click