व्यापारियों ने जताया केंद्रीय मंत्री के प्रति आभार लालगंज में बाईपास बनने की घोषणा पर व्यापारियो में हर्ष

25873

लालगंज रायबरेली-व्यापार मंडल कार्यालय में बैठक का आयोजन कर भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया गया। अध्यक्ष राहुल भदौरिया ने कहा कि केंद्रीय मंत्री की लालगंज में बाईपास बनाये जाने की घोषणा का व्यापार मंडल स्वागत करता है। इसके बनने से जहां व्यापारियों को सहूलियत होगी वही नगर के लोगो को जाम की समस्या से भी निजात मिलेगी। डलमऊ बाईपास में बने क्षतिगस्त ओवरब्रिज के बाबत भी मंत्री की घोषणा अप्रैल में इसेे पूरा करने की है जिसके प्रति भी लालगंज व्यापार मंडल उन्हे धन्यवाद ज्ञापित करता है। बैठक को संबोधित करते हुए व्यापार मंडल प्रभारी अनिल गुप्ता ने बताया कि व्यापार मंडल को मजबूत करने के लिये जल्द ही सदस्यता अभियान चलाया जायेगा जिससे अधिक से अधिक व्यापारियों को संगठन से जोड़ा जा सके। उन्होने कहा कि संगठन की ताकत ही व्यापारियों को शोषण से बचा सकती है। युवा उपाध्यक्ष राहुल गुप्ता ने बताया कि संगठन के पदाधिकारी कस्बे समेंत आसपास के क्षेत्रो में पहुंचकर व्यापारियो को सदस्य बनायेगें। जिससे लालगंज में व्यापार मंडल और अधिक मजबूत हो सके। इस मौके पर कासिफ खान, संतोष मिश्रा अभिनव सोनी रमेश कौशल, रिजवान शेख, आयुष कौशल, अभिषेक सोनी, सचिन सिंह ऋषि होंडा अकबर, अजय सिंह, विनोद वर्मा आदि मौजूद रहे।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 25.9K views
25.9K views
Click