व्यापारियों ने पेयजल सहित अन्य व्यवस्था दुरुस्त कराने की मांग की

38803

महराजगंज, रायबरेली। अखिल भारतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के नगर अध्यक्ष रिंकू जायसवाल की अगुवाई में व्यापारियों ने नगर पंचायत की अधिषाशी अधिकारी अपर्णा मिश्रा से मुलाकात की। इस दौरान व्यापारियों ने शिकायती पत्र देते हुए नगर में पेयजल सहित अन्य व्यवस्थाएं दुरुस्त कराए जाने की मांग की।

मामले में ईओ ने व्यापारियों से बताया कि खराब आरओ वाटर कूलर को मरम्मत के लिए भेजा गया है,जल्द ही वाटर कूलर सही करवाने के बाद लगवा दिए जाएंगे।

व्यापारियों ने सर्वप्रथम ईओ अपर्णा मिश्रा को उनकी पहली नियुक्ति पर प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। इसके बाद नगर की विभिन्न समस्याओं से ईओ को अवगत कराया। व्यापारियों ने ईओ को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि कस्बे में विभिन्न स्थानों पर लगे वाटर फ्रीजर बंद पड़े हैं। जिससे लोगों को शीतल पेय जलापूर्ति नहीं हो पा रही है।

व्यापारियों ने फ्रीजरों को ठीक करवाकर जलापूर्ति व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित कराने की मांग की। वहीं नगर के बीचोबीच अवैध रूप से संचालित मीट की दुकानों को स्थान चिन्हित कर शिफ्ट कराने की मांग की।

मामले में ईओ अपर्णा मिश्रा ने बताया कि पूर्व में नगर पंचायत से लगे तीन खराब हुए वाटर कूलरों को मरम्मत के लिए भेजे गया हैं। अन्य चार वाटर कूलर की गुणवत्ता ठीक न होने पर वाटर कूलर लगाने वाली कंपनी को पेमेंट नहीं किया गया था। जिसका वाद न्यायालय में चल रहा था।

न्यायालय द्वारा आदेश नगर पंचायत के पक्ष में आने पर कंपनी को नोटिस भेजी गई है। जल्द ही नये वाटर कूलर लगवाये जाएंगे। वहीं नगर के आबादी क्षेत्र में संचालित मीट की दुकानों के लिए स्थान चिन्हित किया गया है। जल्द ही मीट की दुकानें चिन्हित स्थल पर शिफ्ट कराई जाएगी।

इस मौके पर बबलू वैश्य, गुड्डू वर्मा, निशू वर्मा, शिव कैलाश सोनी, मुकेश मोदनवाल सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 38.8K views
38.8K views
Click