व्यापार मंडल का पांचवें दिन भी जारी रहा सदस्यता अभियान

20045

रायबरेली। उत्तर प्रदेश व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष विवेक शर्मा व महामंत्री शिवम गुप्ता(गोलू) के अगुवाई में शक्कर पट्टी व सर्राफा मंडी में सदयस्ता अभियान पाँचवे दिन भी जारी रहा।

अध्यक्ष विवेक शर्मा ने बताया कि संगठन सदैव व्यापारियों के हित के लिए तैयार रहता है।महामंत्री शिवम गुप्ता (गोलू) ने बताया कि अब तक लगभग 1000 सदस्य बन चुके है। जिला अध्यक्ष रोहित सोनी ने कहा कि समय-समय पर श्रम विभाग व सैल टैक्स विभाग के कैम्प लगाकर व्यापरियों की कठिनाइयों को सुलभ बनाने में व्यापार मण्डल अहम भूमिका रहती है।

इस अवसर पर मृत्युंजय बाजपेयी,अप्पू शर्मा,महेश सोनी,अनिल सोनी,प्रतीक शर्मा,अमित गुप्ता,शानू,बाजपेयी,रौनक सिंह,अर्पित गुप्ता,पीयूष गुप्ता,सुमित विश्वकर्मा,अमरेंन्द्र,विनय गुप्ता,करन,विशाल गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

  • संदीप कुमार फिजा
👁 20K views
20K views
Click