शटर काटकर लाखों का माल चोरी

22989

डलमऊ, रायबरेली। घोरवारा चौकी से महज कुछ ही दूरी पर हार्डवेयर एवं पेंट की दुकान से रात में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर काट करके दुकान के अंदर रखा हुआ लाखों का सामान चोरी कर लिया गया। जानकारी होने पर पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

डलमऊ कोतवाली क्षेत्र के घोरवारा बाजार में चौकी से महज 200 मीटर की दूरी पर मोहम्मद रईस की हार्डवेयर एवं पेट की दुकान है रविवार शाम को रईस रोज की तरह दुकान बंद करके अपने घर घोरवारा बाजार चले गए तभी मौका पाकर रात में अज्ञात चोरों के द्वारा शटर को तोड़कर के दुकान के अंदर रखा हुआ पेट एवं हार्डवेयर का सामान चोरी कर लिया गया।

घोरवारा चौकी से महज कुछ ही दूरी पर स्थित एवं सड़क के किनारे दुकान होने के बाद भी हुई चोरी की घटना से दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली है हालांकि रात ही में चोरी की भनक लगते ही पुलिस मामले की जांच पड़ताल करने में लग गई।

मोहम्मद रईस की माने तो उनकी दुकान में इसके पूर्व भी चोरी की घटना हो चुकी है दुकान के अंदर रखा हुआ पेंट हार्डवेयर का सामान चोरी हुआ है। दुकान में लगे हुए सीसीटीवी कैमरे भी चोरों के द्वारा तोड़ दिए गए डलमऊ पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

  • विमल मोर्या
👁 23K views
23K views
Click