शर्मसार करने वाली घटना आई सामने 12 दिन की नवजात बच्ची मिली नाले में

16133

नसीराबाद,रायबरेली-एक बार ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है मामला नसीराबाद कोतवाली क्षेत्र के कस्बे का है जहाँ उस वक़्त हड़कम्प मच गया जब मात्र 12 दिन की नवजात बच्ची को स्थनीय लोगों ने नाले में बिलखते पाया जिसके बाद इस घटना की बात क्षेत्र में आग की तरह फैल गई देखते ही देखते बच्ची को देखने के लिए लोगो का हुजूम लगना चालू हो गया ,थोड़ी देर में भारी संख्या में लोगो की भीड़ उमड़ पड़ी ।

बच्ची को गोद लेने के लिए बहुत से लोगो ने इच्छा जाहिर की,इसी बीच किसी ने पूरी घटना की सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद तत्काल पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बताए स्थान पर पहुँच कर नवजात बच्ची को लेकर सीएचसी पहुँचे जहाँ डॉक्टरों द्वारा बच्ची का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया ।डॉक्टरों ने बताया कि बच्ची ईश्वर की कृपा से बिल्कुल स्वस्थ्य हैं लेकिन आगे कोई दिक्कत न हो इसीलिए डॉक्टरों की टीम बच्ची का पूरा देखभाल कर रही है। वही क्षेत्र में बच्ची को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही है तो वही कलयुगी माँ को लोग कोस रहे है।

रिपोर्ट अभय प्रताप सिंह

👁 16.1K views
16.1K views
Click