शारदा नहर में शव मिलने से सनसनी

13663

रिपोर्ट – अनूप कुमार सिंह

बछरावां (रायबरेली) : बछरावां थाना क्षेत्र के अन्तर्गत हरदोई गांव में उस समय हडकंप मच गया, जब गांव के करीब से निकली शारदा नहर में एक युवक का शव उतराता हुआ दिखाई दिया। शव की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गई। इसी बीच किसी ने मामले की सूचना पुलिस को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर पहुची पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकलवाया और उसकी जामा तलाशी ली, तो उसके पास से आधारकार्ड निकला, जोकि लखनऊ के अभिषेक रस्तोगी का बताया जा रहा है। देखने पर शव कई दिन पुराना लग रहा है और शव काफी हद तक सड़ चुुका है।इस सन्दर्भ मे थानाप्रभारी राकेश सिंह ने बताया कि शव की पहिचान लखनऊ के इंदिरा नगर कॉलोनी के रहने वाले अभिषेक रस्तोगी के रूप मे हुई है। जिसका पंचनामा करवा कर पोस्टमार्टम के लिए शव भेजा जा रहा है।

👁 13.7K views
13.7K views
Click