शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में सिपाही व उसके भाई पर एसपी के निर्देश पर दर्ज़ हुआ मुकदमा

164790

सलोन,रायबरेली।विवाह का वादा करके धोखे से युवती के साथ शारीरिक सम्बन्ध बनाने के आरोप में सिपाही पर मुकदमा पंजीकृत हुआ है।इसके साथ ही युवक के भाई पर अभियोग दर्ज हुआ है।भर्रोह थाना गोलबाजार जनपद गोरखपुर की निवासी एक युवती की शादी आजमगढ़ के उपेंद्र यादव वर्तमान में डीह थाने में तैनात है के साथ तय हुई थी।

शादी से पूर्व सगाई की रस्म अदायगी भी धूमधाम से की गई थी।इसके बाद युवती के साथ अलग अलग स्थानों पर आरोपी सिपाही उपेंद्र ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया था।युवती का आरोप था कि आरोपी सिपाही और उसके भाई ने धर्मेंद्र ने शादी से पूर्व दहेज में दस लाख और अर्टिगा गाड़ी की मांग रख दी थी।जिसे परिवार के लोग दे पाने में असमर्थ थे।मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुँची पीड़िता ने सिपाही की कालू करतूत उजागर की थी।जिसके बाद एसपी के आदेश पर सिपाही और उसके भाई के विरुद्ध बीएनएस ई धारा 69,351(3)3,4,के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट

👁 164.8K views
164.8K views
Click