शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखों रुपए की फसल जलकर राख

19267

चित्रकूट । मझगवा तहसील के ग्राम पिंडरा में बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट से लगी आग के कारण लाखो रुपए की फसल जलकर राख हो गई। पिंडरा निवासी कामता प्रसाद द्विवेदी के खलिहान में फसल को गहाई के लिए काटकर रखा गया था। आज अचानक बिजली के तारों में हुए शार्ट सर्किट के कारण आग लग जाने से फसल धू धू कर जलने लगी। किसी तरह ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक काटकर रखी गई फसल के साथ ही खेतों में खड़ी लाखो रुपए की फसल जलकर राख हो गई।

चित्रकूट से विनोद शर्मा की रिपोर्ट।

👁 19.3K views
19.3K views
Click