शालिनी पाण्डेय ने योग प्रतियोगिता सुपर-11 में शानदार प्रदर्शन कर रायबरेली का नाम रौशन किया

17905

महराजगंज, रायबरेली। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद उत्तर प्रदेश द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आयोजित प्रदेश स्तरीय योग प्रतियोगिता में क्षेत्र की शिक्षिका शालिनी पाण्डेय ने सुपर-11 में शानदार प्रदर्शन कर रायबरेली जनपद का नाम रोशन किया है।

कम्पोजिट विद्यालय कुबना की सहायक अध्यापिका शालिनी पांडेय पिछले कई वर्षों से रायबरेली जनपद में योगा के क्षेत्र में अव्वल आती रही हैं और प्रदेश स्तर पर रायबरेली जनपद का प्रतिनिधित्व करती रही हैं। इस बार भी सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करके रायबरेली जनपद को गौरवान्वित करने का कार्य किया है।

शिक्षिका शालिनी पांडेय की सफलता पर खंड शिक्षा अधिकारी राम मिलन यादव, माध्यमिक शिक्षा के जिला समन्वयक इरफान अहमद, प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष विनोद अवस्थी, जीआईसी प्रवक्ता इरशाद सिद्दीकी, प्रधानाध्यापिका सावित्री दीवान, रणविजय सिंह, शिक्षिका मंजू मिश्रा, पूजा सिंह सहित क्षेत्र के शिक्षकों ने बधाई दी है।

  • अशोक यादव एडवोकेट
👁 17.9K views
17.9K views
Click