लालगंज, रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के निजी स्कूल के एक शिक्षक पर छात्र ने पीटने व अपशब्द कहने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी है।
लालगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे भवानी मजरे उमरामऊ निवासी सुरेश कुमार का नाबालिक बेटा शिवम बाबू राम किशन यादव कॉन्वेंट स्कूल जगदीशपुर में कक्षा 7 का छात्र है।
उसने आरोप लगाया है कि स्कूल के ही शिक्षक जितेंद्र पुत्र राम शिवबालक ने उसे बेवजह मारा पीटा है व उसे गालियां भी दी है। जिससे वह दहशत में है। छात्र ने कोतवाली पुलिस में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
👁 15.7K views
15.7K views
Click


