शिक्षाविद राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता का जन्म दिवस धूमधाम से मनाया गया

19957

मौदहा हमीरपुर -जन संघ के संस्थापक शिक्षाविद राजनीतिक सामाजिक कार्यकर्ता का जन्म दिवस के अवसर पर कस्बे के ब्लॉक सभागार में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने उनके छायाचित्र में पुष्प माला अर्पित करते हुए पद चिन्हों पर चलने की प्रेरणा लिया।
कस्बे के ब्लॉक सभागार में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के अनुयायियों ने उनके छायाचित्र पर पुष्प माला अर्पित करते हुए उनके जीवन काल में चलाए गए आन्दोलन में कश्मीर की समस्या एक देश एक विधान के बारे में विस्तार से चर्चा किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष जंयती राजपूत ने जीवन काल संघर्षों से भरा रहा है।कांग्रेस की नीतियों का विरोध करते हुए मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया और एक देश दो विधान का भरपूर विरोध किया। इसी प्रकार पूर्व सांसद पुष्पेंद्र सिंह चंदेल ने कहा कि जनसंघ के संस्थापक के विधान के अनुसार राष्ट्र की एकता अखंडता संप्रभुता बनाए रखने के लिए अपना जीवन अर्पण कर दिया उन्हीं के पद चिन्हों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी के करोड़ों कार्यकर्ता प्रेरणा स्रोत बने हुए है। जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र तिवारी वरिष्ठ नेता जगदीश प्रसाद व्यास,लालाराम निषाद, विपिन पाण्डेय, राजेंद्र मधुपिया ,साधना सिंह ,सुबोध गुप्ता, मण्डल अध्यक्ष अनूप सिंह, विवेक पाराशर आदि भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

एमड़ी प्रजापति रिपोर्ट

👁 20K views
20K views
Click