शिवगढ़ में बनाये गए 5 क्वॉरंटीन सेन्टरों में रखे गए 786 लोग

21748
IMG-20200407-WA0467

रायबरेली। कोरोना महामारी के संक्रमण को रोकने के लिए शहरों एवं अन्य प्रांतों से पलायन करके गांव लौटे लोगों के रहने के लिए 43 ग्राम सभा वाले शिवगढ़ क्षेत्र में जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा, श्री शिवकुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इण्टर कॉलेज शिवगढ़, श्री बरखण्डी इण्टर कॉलेज शिवगढ़, केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़, न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कॉलेज भवानीगढ़ सहित कुल पांच क्वारंटीन सेंटर बनाए गए है। पांचो क्वॉरंटीन सेंटरों में कुल 786 लोगों को रखा गया है। विदित हो कि इससे पूर्व बाहर से आये लोगों के रहने के लिए सभी ग्राम पंचायतों में प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों को क्वॉरंटीन सेंटर बनाया गया था। जहां लोगों द्वारा नियमों का पालन ना करने के साथ ही कुछ लोगों के घर भाग जाने की शिकायत मिल रही थी। जिसके चलते क्षेत्र के जनता इण्टर कॉलेज गूढ़ा, श्री शिव कुमार त्रिवेदी कैरियर प्लस इंटर कॉलेज शिवगढ़, श्री बरखण्डी विद्यापीठ इंटर कॉलेज शिवगढ़., केंद्रीय विद्यालय शिवगढ़, न्यू पब्लिक  एकाडमी इण्टर कालेज शिवगढ़ को क्वारंटीन सेंटर बनाया गया है। पहले मात्र चार इण्टर कॉलेजों को ही क्वारंटीन से सेंटर बनाया गया था, किन्तु शिवगढ़ केंद्रीय विद्यालय में ज्यादा भीड़ होने के चलते न्यू पब्लिक एकाडमी इण्टर कालेज को भी क्वारंटीन सेन्टर बना दिया गया है, जिसमें कुल 149 लोगों को क्वारंटीन किया गया है।

👁 21.7K views
21.7K views
Click