शॉर्ट सर्किट से खेत में लगी आग, दो किसानों की फसल जलकर राख

10045

मौदहा (हमीरपुर) मौदहा क्षेत्र के ग्राम इचौली में शॉर्ट सर्किट से खेत मे लगी आग दो किसानों की फसल जलकर राख।

आज सुबह 11बजे निर्माणाधीन बुन्देखण्ड एक्सप्रेस वे के बगल से इचौली मौजे में ग्यारह हजार विद्युत लाइन के शार्ट सर्किट से इचौली निवासी किसान कालीचरन यादव व जगरूप यादव के खेत मे अचानक आग की लपटें उठने लगी। खेत में कटाई कर रहे मजदूरों ने चिल्लना शुरू किया जिससे बगल में निर्माणाधीन बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे में लगी जेसीबी मशीन से खेत मे पड़ी फसल को मिट्टी से डालकर आग अलग कर बुझाई गई ।सूचना पाकर लेखपाल कैलास साहू व पुलिस चौकी इचौली प्रभारी तौफीक अहमद, सिपाही, नवीन कुमार, अभिषेक कुमार मौके पर पहुंचे ।लेखपाल ने बताया कि यह खेत खन्देह के किसानों के है पर उन्होंने आपसी सहमति से यह दोनों खेत गहन नामा इचौली निवासी जगरूप यादव की 4 बीघा फसल जल गई व किसान कालीचरन यादव की 3 बीघे की फसल जलकर राख हो गई है।आग बुझने तक नही पहुंची दमकल की गाड़ी।

रिपोर्टर – मातादीन प्रजापति

👁 10K views
10K views
Click