शॉर्ट सर्किट से फसल जलकर राख

22078

लालगंज(रायबरेली)सरेनी!सोमवार को ग्राम पूरे मंगली मजरे हमीरगांव में शॉर्ट सर्किट से लगी आग से 5 बीघे गेहूं की फसल जल गई! ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग काबू किया!थाना क्षेत्र के पूरे मंगली मजरे हमीरगांव के रहने वाले सुखराम पाल पुत्र सूर्य बली की पक्की खड़ी गेहूं की फसल में सोमवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे तब तक काफी देर हो गई और आग ने विश्राम पाल,श्री रामपाल की एक-एक बीघा अजीत कुमार की 1 बीघा व राम सजीवन पाल की भी एक बीघा गेहूं की पकी फसल आग की भेंट चढ़ गई!ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत कर आग काबू किया वरना अन्य किसानों की भी फसल जल जाती!फायर ब्रिगेड चालक आनंद प्रताप सिंह,राकेश सिंह,अजय कुमार व अमृत सिंह ने सुलगती आग को पानी की बौछारों से ठंडा किया!

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 22.1K views
22.1K views
Click