श्रद्धासुमन अर्पित कर सपा नेताओं ने मनाई महर्षि वाल्मीकि की जयंती

26556

अयोध्या। समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन गुलाब बाड़ी पर पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं द्वारा महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाई गई समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने भगवान प्रभु श्री राम जी के आनंद भक्ति महा ग्रंथ रामायण के रचयिता महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया श्री यादव ने कहा कि महर्षि वाल्मीकि के बताए हुए रास्ते पर चलकर ही देश और प्रदेश का विकास संभव है।

श्री यादव ने कहा कि ऐसे महापुरुषों से प्रेरणा लेकर ही जीवन को बेहतर जीवन बनाने का मार्ग मिलता है श्री यादव ने कहा कि उनकी लिखी हुई रामायण से सभी समाज के लोगों को प्रेरणा मिलती है।

श्री यादव ने कहा कि हम सभी को उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का संकल्प ले इस अवसर पर मुख्य रूप से महानगर महासचिव हामिद जफर मीसम दान बहादुर सिंह जेपी यादव सरोज यादव अंसार अहमद जगन्नाथ यादव राकेश चौरसिया विशाल यादव वसी हैदर गुड्डू केशव राम कोरी आदि लोग मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 26.6K views
26.6K views
Click