श्रमिक स्पेशल में सफर कर रही महिला ने झांसी रेलवे अस्पताल में दिया शिशु को जन्म

14998

राकेश कुमार अग्रवाल
वरिष्ठ रेल संवाददाता

कोरोना काल में सबसे ज्यादा शामत उन गर्भवती महिलाओं पर आई है जिनका प्रसव का समय हो गया इसके वावजूद उन्हें कामकाजी स्थल को छोडकर हजार मुसीबतें उठाकर अपने गृह नगर आ रहे हैं। रजनी ऐसी ही विवाहिता है जिसने बुधवार को झांसी रेलवे अस्पताल में एक शिशु को जन्म दिया।

रजनी निषाद सूरत से अपने पति के साथ श्रमिक स्पेशल गाड़ी संख्या 09391 सूरत – रायबरेली से कानपुर जा रही थी। उ.प्र. के हमीरपुर की रहने वाली रजनी को चलती ट्रेन में रास्ते में ही प्रसव पीड़ा होने लगी। बोगी में मौजूद स्टाफ द्वारा इसकी सूचना स्टेशन पर आरपीएफ को दी गई। आरपीएफ से सूचना मिलने के बाद उप स्टेशन अधीक्षक/वाणिज्य द्वारा झाँसी स्टेशन पर महिला को उतारकर रेलवे हॉस्पिटल पहुंचाया गया ।

जहाँ महिला यात्री रजनी निषाद ने एक स्वस्थ लड़के को जन्म दिया। रजनी और उसका नवजात शिशु दोनों स्वस्थ हैं।

👁 15K views
15K views
Click