श्रीमद भागवत कथा मे भक्तों की संख्या बढ़ती ही देखी जा रही

11479

महराजगंज रायबरेली , कस्बे में शुरू हुई श्रीमद भागवत कथा के तीसरे दिन भक्तों की संख्या बढ़ती ही देखी जा रही। कार्यक्रम में कथा व्यास पंडित कृष्ण दास ज़ी महराज द्वारा परीक्षित ज़ी कों मिले श्राप, सुखदेव ज़ी महराज द्वारा परीक्षित ज़ी कों भागवत कथा सुनाए जाने प्रसंग तथा मनु वंशावली से श्रद्दालुओ कों परिचित कराया। प्रसंग के दौरान कृष्ण दास ज़ी महराज ने कहा की भक्तों कों गुरु भी धैर्यपूर्वक चुनना चाहिए क्यूंकि सही गुरु ही भवसागर पार करने में सहायक होता हैं।

श्री महराज ने श्रीमदभागवत कथा का सार बताते हुए कहा की कथा दुकान में बिकने वाली वस्तु नहीं अपितु आत्मा कों परमात्मा से जोड़ने का मार्ग हैं। वहीं घरो कों दरिद्रता से दूर रखने के लिए आंगन में तुलसी का पौधा, घर की चौखट पर दीपक जलाने तथा शाम कों भगवान भजन करने का उपाय बताया। इस दौरान विजय प्रकाश वैश्य द्वारा कथा व्यास पंडित कृष्णदास ज़ी महराज कों अंगवस्त्र भेंट कर आशीर्वाद लिया गया। वहीं कथा के अंत में भक्तों कों प्रसाद का वितरण किया गया।

इस दौरान मुख्य यजमान सत्यनारायण मोदनवाल, संतोष कुमारी, शिवप्रकाश, चंद्रप्रकाश, चेयरमैन सरला साहू, चेयरमैन प्रतिनिधि प्रभात साहू, सभासद ऊषा त्रिपाठी, सुधा अवस्थी, मुकेश मोदनवाल, रिंकू जायसवाल, प्रिंकल सिंह, जगदेव शुक्ला, नगर पंचायत लिपिक रामचन्द्र, जमुना प्रसाद, भारत लाल, कमलेश सभासद, श्यामलाल वैश्य, रामजी, संतोष वर्मा सहित सैकड़ों भक्तों द्वारा कथा का श्रवण किया गया गया। कार्यक्रम स्थल पर पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की संख्या में बढ़ोत्तरी देखी गयी।

रिपोर्ट- अशोक यादव एडवोकेट

👁 11.5K views
11.5K views
Click