श्री फाउंडेशन के चेयरमैन दादाश्री मनोज द्विवेदी पहुंचे बाबा बाल्हेश्वर धाम ऐहार, पूजा-अर्चना कर आरती कार्यक्रम में हिस्सा लिया

22611

रिपोर्ट- Sandeep kumar

बाल्हेश्वर मंदिर के मुख्य पुरोहित पण्डित झिलमिल जी महाराज ने सम्पन्न कराये सभी कार्यक्रम

लालगंज-रायबरेली/ ऐहार स्थित क्षेत्र के सिद्धपीठ शिव मंदिर बाबा बाल्हेश्वर धाम में श्री परिवार के मुखिया दादाश्री मनोज द्विवेदी अपने काफिले के साथ पहुंचे।महादेव के दर्शन के उपरांत उन्होंने पुरोहित पंडित झिलमिल जी महाराज के निर्देशन में समस्त पूजा कार्यक्रम सम्पन्न किये।इसके बाद मंदिर प्रांगण में काफी देर रुककर दादाश्री ने मंदिर से जुड़े सभी पदाधिकारियों,कार्यकर्ताओं, नौजवानों व उपस्थित आम जनमानस से मुलाकात कर उनकी कुशल-क्षेम पूँछी।
दादाश्री के आगमन की सूचना मिलते ही आस-पास के नागरिकों का भारी जमावड़ा कई घण्टों तक लगा रहा जिसमे काफी संख्या युवा वर्ग की थी। दादाश्री मनोज द्विवेदी ने सभी का उत्साहवर्धन करते हुए लोगों की मदद करने व हर रचनात्मक सामाजिक कार्य में सभी के साथ खड़े रहने की बात कही।

👁 22.6K views
22.6K views
Click