श्री बालाजी मन्दिर में मनाया गया वार्षिकोत्सव

30280

लालगंज, रायबरेली। श्री बालाजी मन्दिर लालगंज रायबरेली में 15 वां वार्षिकोत्सव कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। हवन पूजन पश्चात भब्य श्रंगार किया गया।बाबा को कृष्णा स्वीट्स द्वारा निर्मित छप्पन भोग प्रसाद अर्पित किया गया।

हवन पूजन पश्चात प्रसाद वितरण पूरे दिन चलता रहा जिसमें हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। बालाजी मन्दिर लालगंज की सिद्ध पीठ है। बालाजी सेवा समिति के सेवक अशोक गुप्ता व अशोक शुक्ला ने बताया कि बाबा बालाजी मन्दिर का वार्षिकोत्सव प्रत्येक वर्ष की भांति भब्यता के साथ मनाया जाता है।

बाबा के दरबार में भक्त अपनी मनोकामनाएं पूर्ण करने के लिए अर्जी दरख्वास्त लगाते हैं। बाबा बालाजी महाराज सबकी मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं।

सभी भक्तो के सहयोग से कार्यक्रम सम्पन्न होता है। कलयुग में श्री बालाजी सरकार ही सबका बेड़ा पार करते है।समिति के सदस्य संजय चड्ढा, राकेश यादव, राकेश गुप्ता, अरूण किशोर तिवारी, सतीश महाजन,मंटू बाजपेई, रमाशंकर बाजपेई, बंशी गुप्ता,राजन अवस्थी,पुत्ती गुप्ता, मन्दिर के श्रीमाली पुत्ती ने सहयोग किया।हवन में यजमान की भूमिका मन्दिर के पुजारी ने निभायी।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 30.3K views
30.3K views
Click