रायबरेली- आज नगर पालिका परिषद सभागार में रिपलस ऑफ चेंज फाउंडेशन बैंगलोर व एक्ट ग्रांट फाउंडेशन एवं श्री राम चंद्र मिशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वाधान में श्री राम चंद्र मिशन के सेंटर कोऑर्डिनेटर श्री विजय रस्तोगी एवं उनके सभी सहयोगी साथियों द्वारा नगर पालिका परिषद के फ्रंटलाइन वर्कर्स/ कोरोना वररियर्स/ सफाई कर्मियों को जिनकी संख्या 992 है सभी को N-95 मास्क प्रति व्यक्ति दो मास्क कुल 1984 मास्क अनुदान स्वरूप वितरित किये गए इस अवसर पर नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी जी ने संस्था के प्रति आभार व्यक्त किया गया।इस अवसर पर संस्था के सहयोगी सहित नगरपालिका कार्यालय के कर्मचारी गण तथा लाभार्थी गण के रूप में नगर पालिका परिषद के सफाई कर्मचारी उपस्थित रहे।
श्री रामचन्द्र मिशन ने बांटे मॉस्क
👁 17.1K views
17.1K views
Click


