दिनांक 17.09.2022 को वादी की तहरीर के आधार पर 02 व्यक्ति व अज्ञात द्वारा पुरानी रंजिश के कारण दिनांक 13.09.2022 को वादी को उसके ससुराल जाते समय रास्ते में गोली मारकर हत्या का प्रयास करने के प्रकरण में थाना लीलापुर में मु0अ0सं0 66/2022 धारा 307,504 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया था।
उक्त अभियोग की विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान वादी द्वारा षड़यंत्र कर परिजनों के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत कराये जाने का तथ्य प्रकाश में आया, इसी क्रम में आज दिनांक 29.09.2022 को जनपद के थाना लीलापुर के उ0नि0 श्री रमेश कुमार यादव मय हमराह द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना स्थानीय के मु0अ0सं0 66/2022 धारा 211,182,420,120बी भादवि में विवेचना से प्रकाश में आया अभियुक्त सलमान उर्फ इरफान पुत्र साबित अली निवासी हरिहरपुर कैलहा, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़ को थाना क्षेत्र के शमशेरगंज मोड़ के पास गिरफ्तार किया गया।
रिपोर्ट- अवनीश कुमार मिश्रा
षड्यंत्र कर हत्या के प्रयास का झूठा अभियोग पंजीकृत कराने पर अभियुक्त गिरफ्तार
👁 25K views
25K views
Click


