लालगंज (रायबरेली) , नगर के बरदाही मोहल्ला स्थित खाटू श्याम मंदिर परिसर में रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से शाखा संगम का आयोजन किया गया। जिसमें संघ के लालगंज इकाई की दस बस्तियों लगने वाली शाखाओं के करीब ढाई सौ से अधिक स्वयंसेवकों ने भाग लिया। नगर संघ चालक शीतला प्रसाद की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में संघ के विभाग शारीरिक प्रमुख अमित कुमार ने अपना संबोधन दिया। उन्होंने शाखा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि संघ की शाखा न केवल शारीरिक व्यायाम का माध्यम है, बल्कि यह चरित्र निर्माण और संस्कार देने का भी स्थान है। शाखा में अनुशासन, सामूहिकता और राष्ट्रभक्ति के गुणों का विकास होता है।
आरएसएस युवाओं को समाज के प्रति जिम्मेदारी का अहसास कराता है। कहा कि संघ की शाखा केवल व्यक्तिगत विकास तक सीमित नहीं है बल्कि समाज के उत्थान और राष्ट्र निर्माण का भी कार्य करती है। प्रार्थना और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। इससे पहले स्वयंसेवक अनुपम ने एकल गीत प्रस्तुत किया। संघ स्थान पर अलग अलग खेलों और गतिविधियों के जरिए शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर जोर दिया गया। इस मौके पर नगर कार्यवाह इंद्रेश सिंह, उधम जायसवाल, रानाप्रताप गुप्ता, सतीश त्रिवेदी, केसी गुप्ता, लायक सिंह, शिवम सोनी, अनिल शर्मा पावस दीक्षित सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।
रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा
संघ की शाखा में होता है चरित्र निर्माण: अमित कुमार
4.1K views
Click