संदिग्ध चार पहिया-दो पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही

18458

जनपद में आपराधिक घटनाओं की रोकथाम के दृष्टिगत समस्त थानाक्षेत्रों के भीड़भाड़ वाले स्थानों व बार्डर पर बैरियर्स लगाकर संदिग्ध चार पहिया/दो पहिया वाहन एवं संदिग्ध व्यक्तियों की सघन चेकिंग की जा रही है। इस क्रम में आज दिनांक 06.03.2021 को पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री शिवहरी मीना के द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों का भ्रमण कर स्थानीय पुलिस द्वारा की जा रही संदिग्ध व्यक्तियों/वाहनों की चेकिंग का निरीक्षण किया गया तथा भिन्न-भिन्न स्थानों पर स्वयं चेकिंग कराई गई।

👁 18.5K views
18.5K views
Click