संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिले महिला व उसके मासूम बच्चों के शव

10162

लालगंज (रायबरेली) , कोतवाली क्षेत्र के पूरे विजई सिंह मजरे लोदीपुर उतरावां गांव में रविवार की दोपहर को दिल दहलाने वाली घटना हो गई। एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के शव उसके घर पर मिले। महिला का शव फांसी के फंदे से झूल रहा था जबकि बच्चों के शव उसी कमरे में पड़े मिले। महिला के बच्चों की हत्या कर खुद फांसी लगाकर आत्महत्या कर लेने की आशंका व्यक्त की जा रही है। सूचना से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे एसपी और फोरेंसिक टीम ने घटना के संबंध में जरूरी साक्ष्य संकलित किए।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव निवासी रतीभान यादव ने दो शादियां की हैं। पहली पत्नी पूनम के संतान न होने के कारण पांच वर्ष पहले उसने दूसरा विवाह सोनी से किया। दोनों पत्नियां घर मे एक साथ ही रह रही थी। रविवार की दोपहर करीब 3 बजे रतीभान अपनी पत्नी को छोड़कर घर वापस लौटा तो कमरे के अंदर जाते ही दंग रह गया। उसकी दूसरी पत्नी सोनी (35) का शव कमरे में पंखे के हुक से साड़ी के सहारे लटक रहा था जबकि उसके चार वर्षीय बेटे रौनक व तीन वर्षीय बेटी रिमझिम के सभी पास में पड़े लकड़ी के तख्त में पड़े हुए थे। एक साथ तीन शवों को देखकर वह दहाड़े मारकर रोने लगा और घटना के संबंध में जानकारी पुलिस को दी। रतीभान ने पुलिस को बताया कि उसकी दूसरी पत्नी स्वभाव से गुस्सैल किस्म की थी।

किसी बात से नाराज होकर उसने बच्चों को मौत के घाट उतारा और खुद फांसी के फंदे से झूल गई होगी। सूचना पर पहुंची पुलिस में शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के संबंध में जानकारी होने पर एसपी अभिषेक और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर घटना के संबंध में जरूरी साक्ष्य संकलित किए। प्रभारी निरीक्षक शिवशंकर सिंह ने बताया कि मौत की वजहों का पता नहीं चल पाया है। पंचायतनामा कराकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजहों का पता चल सकेगा।

रिपोर्ट- संदीप कुमार फिजा

👁 10.2K views
10.2K views
Click