संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने करी आत्महत्या

34796

परशदेपुर डीह-डीह थाना क्षेत्र में उस वक़्त हड़कंप मच गया जब 16 वर्षीय किशोरी का पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता शव घर मे मिला।वही परिजनों ने आत्महत्या की आशंका जताई है। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार डीह थाना क्षेत्र में परशदेपुर के पूरे काजी निवासी सुरेश सरोज की 16 वर्षीय पुत्री सुरेश बीती रात खाना खाकर कमरे के अंदर अकेले सोने चली गई। जबकि परिजन हमेशा की तरह बाहर सो गए। पिता सुरेश ने पुलिस को बताया कि सुबह सोकर उठने पर कई बार दरवाजा खटखटाया गया लेकिन दरवाज़ा नहीं खुला। जिस पर दीवाल में लगे रोशनदान से अंदर देखा गया तो कमरे के अंदर पंखे से दुपट्टे के सहारे शव लटक रहा था।


परिजनों ने दरवाजा तोड़ कर पुलिस को सूचना दी। चौकी प्रभारी कृष्णकांत ने बताया कि शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद अग्रिम कार्यवाही करी जायगी।वही इस घटना के बाद परिवार में शोक का मातम छाया हुआ है।

अनुज मौर्य/एडवोकेट शम्शी रिजवी रिपोर्ट

👁 34.8K views
34.8K views
Click