संदिग्ध परिस्थितियों में घर के अंदर मिला बुजुर्ग का शव

99015

4 दिन बाद कमरे से दुर्गंध आई, पागल बहन के साथ रहते थे 80 वर्षीय सूरज

रायबरेली –हरचंदपुर थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां 80 वर्षीय सूरज अग्निहोत्री का शव उनके कमरे में मिला। वे अपनी मानसिक रूप से बीमार बहन के साथ रहते थे।

पड़ोसियों के अनुसार, सूरज को देखे हुए करीब चार दिन बीत गए थे। आज सुबह जब उनके मकान से दुर्गंध आने लगी, तो स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच की तो शव काफी क्षतिग्रस्त अवस्था में मिला।

सब इंस्पेक्टर चक्रधर पांडेय ने बताया कि सूरज अपनी बहन का पालन-पोषण करते थे। उनके परिवार में कोई अन्य सदस्य नहीं था। ग्राम प्रधान और पड़ोसियों की मदद से शव को कमरे से निकालकर अंतिम संस्कार कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 99K views
99K views
Click