रायबरेली। जगतपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर गांव के पास झाड़ियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक युवक गोसाई का पुरवा गांव का निवासी बताया जा रहा है, जो पिछले पांच दिनों से लापता था।
परिजनों के अनुसार युवक के लापता होने पर उन्होंने सलोन कोतवाली क्षेत्र में समाधान दिवस के दौरान शिकायत दर्ज कराई थी। परिजन युवक की तलाश में लगातार परेशान व चिंतित दिखाई दे रहे थे।
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम लगभग 7:30 बजे दौलतपुर गांव के पास झाड़ियों में स्थानीय लोगों ने एक शव देखा, जिसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। वहीं, घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है तथा क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं व्याप्त है।
एडवोकेट मनीष श्रीवास्तव रिपोर्ट


