सलोन,रायबरेली।सलोन थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे 31 स्थित पीपल के पेड़ के नीचे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई।देर शाम राहगीरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुची पुलिस ने पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया।आशंका जताई जा रही है कि हीट वेव के चलते युवक की मौत हुई है।
नेशनल हाइवे सलोन प्रतापगढ़ मार्ग स्थित एक प्रतिष्टित होटल के समीप पीपल का पेड़ है।सोमवार देर शाम एक अज्ञात युवक का शव पेड़ के नीचे पड़े होने की सूचना पुलिस को दी है।कोतवाली प्रभारी बालेंदु गौतम ने बताया कि शव की पहचान हरिकेश(45)पुत्र श्रीलाल पटेल निवासी कामलुद्दीनपुर के रूप में हुई है।युवक किन परस्थितियों में घटना स्थल पर पहुँचा है इसकी जांच की जा रही है।आशंका जताई जा रही है कि हीट वेव के चलते युवक की मौत हुई है।
अनुज मौर्य/आशीष कुमार रिपोर्ट


