रायबरेली -बछरावां थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा गांव में पानी की टंकी के पास एक चौंकाने वाली हत्या का मामला सामने आया है। सोमवार की रात पानी की टंकी के बाहर चारपाई पर सो रहे राम सजीवन की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी गई।
घटना की सूचना मिलते आसपास के इलाके में हड़कम्प मच गया। आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस को इस घटना की सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आसपास के लोगों से इस मामले की पूछताछ कर रही है और हत्या के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।
मृतक राम सजीवन बछरावां का रहने वाला बताया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य रो-रोकर बुरा हाल हो गए। पूरे इलाके में यह बात की चर्चा हो रही है कि आखिर हत्या किसने और किस कारण की गई है।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्यारे की तलाश के लिए छानबीन तेज कर दी गई है। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बना है। वही स्थानीय पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अब देखने वाली बात यह होगी की घटना का कारण क्या था यह तो जांच के बाद ही पता चल पाएगा. फिलहाल पुलिस अधीक्षक रायबरेली दौरा संबंधित स्थानीय पुलिस को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि वह इस मामले पर निष्पक्ष और जांच कर जो भी दोषी हैं उन पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करी जाए.।
संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात लोगों द्वारा युवक की करी गई निर्मम हत्या
👁 57.3K views
57.3K views
Click


