संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गृहस्थी का सामान जलकर हुई राख

21009


रायबरेली -जनपद के गुरुबक्सगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत ब्लॉक सतांव की ग्राम पंचायत उनाई, पहाड़पुर गांव में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव निवासी सकठू पुत्र बिंदा के घर में अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और घर में रखा गृहस्थी का सामान उसकी चपेट में आ गया।
आग की इस घटना में घर में रखे कपड़े, गेहूं, सरसों सहित अन्य जरूरी सामान जलकर राख हो गए। वहीं फूस से बना छप्पर भी पूरी तरह जल गया। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक परिवार को भारी नुकसान हो चुका था।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने प्रशासन से आर्थिक सहायता की मांग की है। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है। स्थानीय लोगों ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद दिलाने की मांग की है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 21K views
21K views
Click