सरेनी रायबरेली –रायबरेली जिले के सरेनी थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है।यहां संदिग्ध परिस्थितियों में एक महिला का शव कुएं में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड़ की टीम मौके पर पहुंची और घंटों की मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला।मामला सरेनी थाना क्षेत्र की गेगासो चौकी अंतर्गत शिवपुरी गांव का है।मृतका की पहचान रश्मि तिवारी के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि वह सुबह घर से गंगा स्नान के लिए निकली थीं,लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं।बाद में गांव के पास स्थित एक कुएं में उनका शव दिखाई पड़ा,जिसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।स्थानीय लोगों के अनुसार रश्मि तिवारी सोशल मीडिया पर रील्स बनाने की शौकीन थीं।आशंका जताई जा रही है कि रील बनाने के दौरान उनका संतुलन बिगड़ गया और वह कुएं में गिर गईं। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।वहीं घटना के सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है।पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
अनुज मौर्य/प्रतीक सिंह रिपोर्ट


