संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ में लटकता मिला युवक का शव

20279

https://youtu.be/E5TmweTQAIo

रायबरेली। जनपद के सरेनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव में सुबह सुबह उस वक्त हडकंप मच गया जब गांव के बाहर बगीचे मे एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मामला सरेनी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत स्थित पूरेचंदू गांव का है जहां दिनेश उर्फ धुन्नी (30 वर्ष) पुत्र स्व. रामनिहोर का शव गांव के बाहर बगीचे में नीम के पेंड से दुपट्टे के सहारे संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता पाया गया। जानकारी के मुताबिक जब ग्रामीण बगीचे की तरफ शौंच के लिए गए तो युवक का शव देख स्तब्ध रह गए और तत्काल मामले की सूचना परिजनों को दी। परिजन आनन फानन घटनास्थल पर पहुंचे व पुलिस के आने से पूर्व ही शव को पेंड से नीचे उतार लिया व तदोपरांत घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेते हुए पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतक अपने 6 भाइयों में चौथे नंबर का और अभी तक अविवाहित था। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूत्रों की मानें तो मृत युवक एक भयंकर किस्म का शराबी व्यक्ति था और वह लगभग हर समय नशे में मशगूल रहता था और आय दिन परिजनों से उसका विवाद भी हुआ करता था।

घटनास्थल पर मौजूद लोग दबी जुबान हत्या की ओर इशारा करते नजर आए और दबी जुबान परिजनों पर उंगली उठाते सुने गए। अब क्या सच क्या झूंठ यह पुलिस की जांच का विषय है। फिलहाल पुलिस हत्या व आत्महत्या की गुत्थी में उलझी हुई नजर आ रही है व पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मामले से पर्दा उठ जाएगा और घटना की तस्वीर बिल्कुल साफ हो जाएगी।

👁 20.3K views
20.3K views
Click