संदिग्ध परिस्थितियों में प्रधान प्रत्याशी का शव बरामद

8041

रिपोर्ट- Sandeep kumar fiza

खीरों रायबरेली :- खीरों थाना क्षेत्र के अंतर्गत जेनापुर मजरे खीरों में उस वक्त हड़कंप मच गया जब प्रधान पद के प्रत्याशी का शव नहर की पुलिया के नीचे बरामद हुआ जानकारी के अनुसार आपको बताते चले कि रामबरन पासवान उर्फ बन्ना खीरों ग्राम सभा से प्रधान पद के प्रत्याशी थे वही रायबरेली जिले में 15 अप्रैल को मतदान भी हो चुके हैं आपको बताते चले कि रामबरन पासवान उर्फ बन्ना लगभभग कल शाम 6बजे से अपने घर पर नही थे सुबह जब परिजन वा ग्रामीण शौचालय के लिए जा रहे थे तो तभी देखा कि रामबरन बन्ना का शव घर से लगभग100 मीटर दूरी पर नहर की पुलिया के नीचे मिला ग्रामीणों और परिजनों का आरोप हैं कि राजनैतिक कारणों की वजह से रामबरन की हत्या की गई हैं मौके पर पहुंची खीरों पुलिस से शव कब्जे में लेकर पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वही खीरों कोतवाल ने बताया कि अग्रिम कारवाही की जा रही हैं

👁 8K views
8K views
Click