संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता का घर में लटका मिला शव

12892

लालगंज,रायबरेली। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पिलखा में एक महिला का शव घर के अंदर छल्ले से लटका मिला।परिजनों का कहना है कि उसने आत्महत्या की है। उक्त गांव निवासिनी रानी पत्नी मुकेश लोध घर में अकेले थी। पूर्वान्ह 11 बजे के लगभग उसने घर के कमरे में फांसी से लटक कर आत्महत्या कर ली।बताया गया है कि मुकेश की यह दूसरी पत्नी थी। घर में किसी बात को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। उसी के चलते रानी ने आत्महत्या की है। सूचना पर नायब तहसीलदार डलमऊ सत्य प्रकाश गुप्त समेत निरीक्षक कमलेश कुमार व दरोगा मनोज ने मौके पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

सन्दीप फ़िज़ा रिपोर्ट

👁 12.9K views
12.9K views
Click