संदिग्ध परिस्थितियों में शारदा नहर में मिला अज्ञात युवक का शव

19817

बछरांवा रायबरेली– बछरांवा थाना क्षेत्र के गौतम खेड़ा ग्राम के निकट स्थित शारदा नहर में शनिवार दोपहर एक अज्ञात युवक का शव देखे जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।
आपको बताते चले गांव गौतम खेड़ा के पास से शारदा नहर निकली है। नहर के किनारे मौजूद ग्रामीणों ने दोपहर में एक युवक का शव बहते देखा। कुछ देर बाद शव नहर बने पुल के किनारे फंस गया। ग्रामीणों की सूचना पर बछरांवा पुलिस मौके पर पहुंच गई। नहर में पानी का बहाव तेज होने से शव को बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन पहचान नहीं हो सकी है।फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है वहीं पुलिस आसपास के गांव में शिनाख्त के लिए लोगों से पूछताछ भी कर रही है

👁 19.8K views
19.8K views
Click