संदिग्ध परिस्थितियों में कमरे में जले हुए मिले माँ-बेटी के शव

32821

नसीराबाद, रायबरेली।
थाना क्षेत्र के अंतर्गत बभनपुर गांव में एक घर के कमरे में माँ व उसकी 03 वर्षीय बेटी का जला हुआ शव बरामद हुआ है।सूचना पर मौके पर पहुँची नसीराबाद पुलिस ने क्षेत्राधिकारी सलोंन को अवगत कराया।तत्काल सीओ सलोंन राघवेंद्र चतुर्वेदी घटनास्थल पर पहुँचे।
इसके बाद फॉरेंसिक टीम ने मौके पर पहुँचकर साक्ष्य जुटाए।वहीं पुलिस अधीक्षक स्वपनिल ममगईं भी घटनास्थल पर पहुँचे।
जानकारी के अनुसार मोनी (27 वर्ष),पति शिव बहादुर उर्फ शिबू व उनकी 03 वर्षीय पुत्र अवनी का जला हुआ शव बरामद हुआ है।वहीं कमरे में खून भी फैला मिला है। वही पति अपनी मोटरसाइकिल सहित फरार हैं
इस घटना में कुछ ऐसे अनसुलझे सवाल खड़े हो गए है।जिन्हें सुलझाने का कार्य पुलिस व घटनास्थल पर पाए गए सुबूत सुलझाएंगे।फिरहाल मृतका के ससुराल का परिवार जालंधर में रह रहा है।वहीं सूचना पर मृतका का भाई रमेश व बहन रानी भी मौके पर पहुँची।
मृतका के पिता बद्री प्रसाद,बड़ा भाई रामदीन व मां संपता देवी मूल रूप से लंहगा गांव निवासी है,किन्तु वह सभी कानपुर में रहते है।
नसीराबाद पुलिस ने दोनों शवो को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम जांच हेतु भेज दिया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 32.8K views
32.8K views
Click