संदिग्ध परिस्थितियों में पेड़ पर लटका मिला युवती का शव

18096

सलोन रायबरेली-सन्दिग्ध परिस्थितियों में एक युवती ने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली।युवती की लाश घर से सौ मीटर दूर सड़क किनारे कैथा के पेड़ पर लटकती मिली।सूचना पर पहुँची सलोन पुलिस नेशव को पेड़ से उतार कर पीएम के लिए भेजा है।वही मृतक युवती के परिजनों ने लड़की को बीमारी का हवाला देकर तहरीर सौपी है।सलोंन कोतवाली अंतर्गत कारहिया चौकी क्षेत्र के इछवापुर मजरे गढ़ी इस्लाम नगर निवासी आरती(20)पुत्री रामेंद्र की सन्दिग्ध परिस्थितियों ने फांसी के फंदे से लटकती लाश पाई गई है।

परिजनों की माने तो देर रात वह घर से निकली थी।खोजबीन की गई,लेकिन उसका कही पता नही चला।पुलिस ने बताया कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए निकले से सड़क किनारे बाग में कैथा के पेड़ पर साड़ी के फंदे से लटकती युवती की लाश पाई गई है।वही ग्रामीणों ने घटना की सूचना पुलिस को देने के साथ साथ मृतका के परिजनों को दी गई।कारहिया चौकी इंचार्ज पंकज सोनकर ने बताया कि मृतका के पिता रामेंद्र कुमार ने तहरीर दी है कि उसकी लड़की आरती की तबियत खराब रहती थी।जिससे उसने साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली है।शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है।

अनुज मौर्य रिपोर्ट

👁 18.1K views
18.1K views
Click