संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में मिला किशोरी का शव

21102
परिजन

रायबरेली । भदोखर थाना क्षेत्र में एक किशोरी ने संदिग्ध परिस्थितियों में कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली । ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार बेलाखारा गांव निवासी रामप्रसाद पासवान की पुत्री छाया 12 वर्ष पिछले कुछ समय से बीमारी के चलते मानसिक रूप से अवसाद में चल रही थी । शुक्रवार को दोपहर में घर से निकलने के बाद काफी समय गुजरने के बाद वापस नही आयी तो परिजनों ने खोजबीन शुरू कर दिया । गांव के नजदीक स्थित एक कुंए के समीप मृतका के चप्पल नजर आये । जिसके बाद कुंए में झांककर देखा तो मृतका का शव नजर आया । ग्रामीणों की मदद से परिजनों ने शव को बाहर निकाला गया । लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी । किशोरी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया । ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने भी मौके पर पहुंच कर पड़ताल की । मृतका का पिता बाहर भट्ठे पर मजदूरी करता है जिस कारण अंतिम संस्कार नही किया जा सका । प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मिर्गी की बीमारी के चलते किशोरी की मौत हुई है । मृतका के परिजनों की सहमति से अंतिम संस्कार किया जायेगा ।

रिपोर्ट – दीपक राही

👁 21.1K views
21.1K views
Click