संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी के फंदे पर मिली लाश

23098

रायबरेली – भदोखर थाना क्षेत्र के सौनई मजरे बेलाघुसीसी स्थिति एसी बिक्र फिल्ड के दिहाड़ी मजदूर ने फंदे से लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दिया । शनिवार की सुबह भट्ठे से लगभग सौ मीटर की दूरी पर मृतक शिवरतन (27)पुत्र सीताराम निवासी शिवहद थाना गिरवा जनपद बांदा का शव साडी के सहारे नीम के पेड से लटकता मिला । लटकते शव को देखते ही परिजनो व भट्ठे पर मौजूद मजदूरो मे हड़कंप मच गया । देखते ही देखते कुछ ही देर मे आसपास के ग्रामीणो की भारी भीड एकत्रित हो गई । मृतक के पिता ने बताया कि देर शाम खाना खाने के बाद सब लोग सो गए थे। सुबह देखा तो बेटे का शव पेड से लटक रहा था । परिजन आत्महत्या तो अन्य लोग हत्या की आशंका जाहिर करते रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवा ते हुए कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । एसओ रामआशीष उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है । मामले की जांच पड़ताल की जा रही है ।

दीपक राही

👁 23.1K views
23.1K views
Click