संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की हुई मौत

21976

प्रतापगढ़। प्रतापगढ़ जनपद के कोतवाली मांधाता क्षेत्र के मझिगवां ग्राम सभा में जयकरन चौरसिया पुत्र मैकू चौरसिया पान की दुकान करके अपने परिवार का भरण पोषण करता था । लेकिन जब से कोरोनावायरस लाक डाउन के चलते इसकी पान की दुकान बंद थी । इसका परिवार खाने पीने के लिए परेशान मोहताज हो गया था । 4 दिन पूर्व उक्त व्यक्ति मझिगवा गांव के निवासी अर्जुन यादव के घर पर आकार बताई अपने परिवार की कहानी कि बच्चों को खाने पीने के लिए कुछ भी नहीं है तब अर्जुन यादव अपने घर से खाने पीने के लिए कुछ सामान की व्यवस्था अपने पास से किया था । उक्त व्यक्ति के परिवार में एक बेटा 17बर्ष का एवं तीन छोटे छोटे बच्चे व पत्नी हैं उक्त दुकानदार आज अपने घर के पीछे सौच के लिए गया था उसी समय अचानक उसकी मौत हो गई मौत की सूचना अर्जुन यादव ने फोन पर बताई है परिवार बहुत ही गरीबी से पर रहा था । दुकान दार की मौत से गांव में कोहराम मच गया है

अवनीश कुमार मिश्रा रिपोर्ट

👁 22K views
22K views
Click