संयुक्त निदेशक अजय मोरे ने पीएम आवास की देखी हक़ीक़त

14223

अयोध्या। ग्राम विकास मंत्रालय भारत सरकार के संयुक्त निदेशक आईटी अजय मोरे बुधवार शाम को जनपद के बीकापुर विकासखंड पहुंचे। तथा ब्लॉक क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत तोरो माफी पहुंचकर प्रधानमंत्री आवास योजना की प्रगति की हकीकत देखी और समीक्षा किया।

देर शाम तक उनके द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों के घर पहुंचकर आवास निर्माण की गुणवत्ता परखी गई। तथा लाभार्थियों से संवाद भी किया गया। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी महिलाओं द्वारा उनका स्वागत किया गया।

इस दौरान परियोजना निदेशक पीडी आरपी सिंह, खंड विकास अधिकारी रसेश गुप्ता, एडीओ आईएसबी बद्रीनाथ पांडे, ग्राम पंचायत अधिकारी शुभम शुक्ला सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

  • मनोज कुमार तिवारी
👁 14.2K views
14.2K views
Click